फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जन्माष्टमी की धूम, बाजारों में खाट का नया चलन

Thu, 03 Sep 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
दुकान से पूजन सामग्री खरीदती महिला
विज्ञापन
श्रावस्ती। जन्माष्टमी त्योहार को लेकर जिले के बाजारों में विशेष रौनक दिख रही है। मंदिरों व घरों में डोल सजाने का काम तेजी से चल रहा है। दुकानों पर श्री कृष्ण व राधा के रंग-बिरंगे परिधान बिक रहे हैं। लोग भगवान लड्डू गोपाल के लिए झूले, पालने, माला व मुकुट खरीद रहे हैं। इस बार बाजार में विभिन्न धातुओं से बनी खाट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है। इन खाटों में सूत, रेशम व अन्य डोरियों की खूबसूरत बुनाई की गई है। व्यवसायी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि खाट का यह नया चलन शुरू हुआ है। भक्त श्री कृष्ण के लिए मोर पंख और मोतियों से बने मुकुट व माला भी खरीद रहे हैं। किराने की दुकानों पर प्रसाद के लिए रामदाना, मिश्री, चीनी, सोंठ, गुड़ और मेवा खरीदने वालों की भीड़ है।

दुकान से पूजन सामग्री खरीदती महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें