फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से 50 व मध्यप्रदेश से आए चार लोग क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मेहनत मजदूरी के लिए जिले से महानगरों को गए लोगों की वापसी लगातार जारी है। जिन्हें जिला प्रशासन की ओर से क्वारंटीन कराया जा रहा है। ऐसे ही गुरुवार को महाराष्ट्र से पचास व मध्य प्रदेश से चार लोग श्रावस्ती पहुंचे। जिन्हें उनके गांव के निकट क्वारंटीन कराया गया है। यह सभी मजदूर वहां से पैदल वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

महाराष्ट्र से 50 लोग डंफर से बहराइच के फखरपुर पहुंचे थे। जहां से पैदल चलकर वह श्रावस्ती आ रहे थे। जबकि चार अन्य लोग मध्यप्रदेश से वापस घर लौट रहे थे। इन सभी लोगों को सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस ने रोक लिया गया। जहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई। पूछताछ में पता चला कि महाराष्ट्र से लौटे लोगों में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बालापुर निवासी वारिस, अजमेर, अनीस, कमरुद्दीन, जाकिर, सुफियान अहमद, शिवकुमार, स्लाम अली, सलामुद्दीन, कौसर, सुनील कुमार, कलीम, संदीप कुमार, राजेश कुमार, बबलू, परसा डेहरिया के 50 लोग शामिल थे।
जिन्होंने बताया कि वह सभी डंफर से बहराइच के फखरपुर तक आए थे। इसके एवज में डंफर चालक ने उनसे छह हजार रुपये पति व्यक्ति की दर से किराया लिया था। वहां से सभी पैदल घर जा रहे हैं। जबकि रामपुर ककरा के तीन लोग, बढहीपुरवा व श्रीनगर गांव के एक एक मध्य प्रदेश के बाला घाट से वापस घर लौटे छे। जिनमें शामिल सलमान, इब्राहीम, तय्यब खा, साबित अली की बैरियर पर तैनात उपनिरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने थर्मल स्क्रीनिंग कराई। जिन्हें बाद में एंबुलेंस से उनके गांव भेजा गया है। जहां सभी को गांव के निकट बने क्वारंटीन केंद्र पर रखा गया है। जहां चौदह दिन क्वारंटीन रहने के बाद सभी अपने अपने घर में 14 दिन क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें