फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 48 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Sat, 22 Nov 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 48 जोड़ों का विभिन्न रीति-रिवाज से विवाह हुआ। विवाह के बाद नव दंपतियों को उपहार व प्रमाणपत्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का विधायक रामफेरन पांडेय, डीएम अश्विनी कुमार पांडेय, सीडीओ शाहिद अहमद व एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर व कलश की पूजा कर शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह का जो बीड़ा उठाया है, उससे अब विवाह की चिंता खत्म हो गई है।

डीएम ने कहा कि ऐसे गरीब, जिन्हें अपनी निर्धनता के कारण बेटियों का विवाह करने में बहुत कठिनाई होती है, उनकी समस्याएं दूर करने के लिए सरकार गरीब बेटियों का विवाह अपने खर्चे पर करा रही है। इस योजना के तहत लाभार्थी जोड़ों को एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इसमें 60 हजार रुपये उनके खाते में भेजे जाते हैं। 25 हजार रुपये के उपहार व 15 हजार रुपये खाना व अन्य सुविधाओं में खर्च होते हैं।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि समारोह में कुल 48 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें से 32 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह हुआ। 16 जोड़ों का मुस्लिम धर्म के अनुसार निकाह पढ़ाया गया। विवाह के लिए 55 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन किन्हीं कारणों से सात जोड़े समारोह में शामिल नहीं हो सके।

वैवाहिक कार्यक्रम के बाद नव दंपतियों को उपहार व प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गिलौला प्रकाश चंद्र, आशुतोष पांडेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम व जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें