फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

465 बीएलओ करेंगे मतदाता सूची का पुनरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पंचायत चुनाव का शंखनाद मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ प्रारंभ हो गया है। आयोग की वेबसाइट पर बीएलओ व सुपरवाइजर की डाटा फीडिंग का काम पूरा हो चुका है। जिले में 465 बीएलओ मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम संभालेंगे। यह बीएलओ 2015 के 784194 मतदाताओं को बेस बना कर आगे नाम घटाने व बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियां अब जिले में शुरू हो चुकी है। इसके लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम भी प्रारंभ हो गया है। जिले में 397 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ की डाटा फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। सूची पुनरीक्षण के लिए 465 बीएलओ व 56 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
इन बीएलओ व सुपरवाइजर को जल्द ही राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ऑनलाइन नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। यह बीएलओ 2015 निर्वाचन नामावली जिसमें कुल 784194 मतदाता थे, उसको आधार मान कर नाम घटाने, बढ़ाने व संशोधन का काम करेंगे।
विज्ञापन

पद व मतदाताओं की ब्लॉकवार स्थिति
ब्लॉक ग्राम पंचायत जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत ग्राम पंचायत सदस्य मतदाता
गिलौला 87 04 102 1097 147003
इकौना 81 05 108 1035 160850
जमुनहा 84 05 119 1086 172966
हरिहरपुरानी 59 04 99 826 142523
सिरसिया 86 04 110 1100 160852
मतदान स्थलों की स्थिति
विकास खंड मतदान केंद्र मतदान स्थल कुल जनसंख्या
गिलौला 88 221 222088
इकौना 87 224 235660
जमुनहरा 92 234 260741
हरिहरपुरानी 81 198 214846
सिरसिया 109 228 240886
निर्धारित अवधि में घटवाएं व बढ़वाएं नाम
मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 29 दिसंबर को पूरा हो जाएगा। इसी के साथ ही यह कयास लगाया जा रहा है कि चुनाव जनवरी के अंतिम सप्ताह व या फिर फरवरी के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ हो सकता है। यही नहीं जानकारों की माने तो सूची पुनरीक्षण के दौरान 29 दिसंबर को होने वाले अंतिम प्रकाशन के बाद नाम घटाने बढ़ाने का और मौका आयोग नहीं देगा। इस लिए जिसको भी नाम घटवाना या बढ़वाना है वह निर्धारित अवधि में ही अपनी प्रक्रिया पूरी करा ले।
एडीएम योगानंद पांडेय ने कहा कि इस समय बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन व उसकी जानकारी के साथ साथ स्टेशनरी की व्यवस्था की जा रही है। पुनरीक्षण का कार्य 29 दिसंबर को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें