फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन दिन के भीतर दर्ज कराई गईं 45 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण सूची के विरोध में आपत्तियां आना प्रारंभ हो गई हैं। शनिवार दोपहर तक कुल 45 आपत्तियां लोगों की ओर से दर्ज कराई गईं। अधिकांश आपत्तियां प्रधान पद के लिए हैं। आपत्तियों में त्रुटियों को दर्शाने के लिए कोई अभिलेख प्रस्तुत न करके केवल शासनादेश के विरुद्ध होने का दवा किया गया है। आपत्तियों का निस्तारण नौ मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण सूची से कुछ लोग संतुष्ट नहीं हैं। इसीलिए इस पर आपत्तियों का दौर प्रारंभ हो गया है। शनिवार दोपहर तक जिले में कुल 45 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इसमें से अधिकांश आपत्तियां जिला पंचायत कार्यालय को भेजी गई हैं। जबकि चार आपत्तियां ही खंड विकास कार्यालय को दी गई हैं। इन आपत्तियों में सबसे ज्यादा प्रधान पद को लेकर लोगों का दावा है। लेकिन आरक्षण के विरोध में प्रस्तुत की गई आपत्तियों में किसी भी आपत्तिकर्ता द्वारा कोई तथ्यात्मक पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है। बल्कि सभी आपत्तियों में बस यही दावा है कि आरक्षण शासनादेश के अनुरूप नहीं किया गया।
लेकिन शासनादेश में किन तथ्यों का उल्लंघन हुआ है। इसके बारे में आपत्तिकर्ता की ओर से कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी किरन का कहना है कि अभी आठ मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। बेहतर है कि आपत्तिकर्ता अपने आपत्तियों के समर्थन में अभिलेख प्रस्तुत करें। या फिर उस कमियों को दर्शाएं जो उसे महसूस हो रहा है। इसके लिए यदि वह चाहे तो कार्यालय में आकर आंकड़े भी देख सकता है। समस्त आपत्तियों का निस्तारण जिला स्तरीय कमेटी द्वारा नौ मार्च से किया जाएगा।
विज्ञापन

मतपेटिकाओं की शुरू हुई सफाई
गिलौला (श्रावस्ती)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर रखी मतपेटियों की सफाई के साथ अन्य तैयारियां भी कराई गईं ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पांच वर्ष पूरा हो चुका है। ऐसे में विगत चुनाव में प्रयुक्त की गई मतपेटिकाएं गिलौला ब्लॉक परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गईं थीं। ऐसे में अब जब चंद दिनों बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए इन मतपेटिकाओं की आवश्यकता होगी। शुक्रवार को बीते पांच वर्षों से कमरे में बंद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम से बाहर निकलवाया गया। जिनकी सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही जो मतपेटियां खराब हैं उन्हें अलग कर मरम्मत के लिए रखा गया है। इस संबंध में एडीओ पंचायत रमेश कुमार सिंह ने बताया कि यहां कुल 730 मतपेटिकाएं मौजूद हैं। जिनको बाहर निकाला गया है। इनमें से 523 मतपेटिकाएं सही निकलीं जबकि 207 मतपेटिकाएं खराब हैं। जिनकी मरम्मत कराई जा रही है। साथ ही रूट चार्ट भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें