श्रावस्ती। जिले के सभी ब्लाॅकों में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। इसके लिए 597 जोड़े पंजीकृत किए गए थे। 445 जोड़ों ने ईश्वर, अल्लाह व डाॅ. अंबेडकर को साक्षी मान कर एक-दूसरे का हाथ थामा। नवदंपती को मौजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भेंट प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामनज्की। हरिहरपुररानी ब्लाॅक मुख्यालय भंगहा पर विकास क्षेत्र सहित भिनगा नगर में शामिल वार्डों से आए जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष सत्या की उपस्थिति में 58 हिंदू व 20 मुस्लिम जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा।सिरसिया में ब्लाॅक प्रमुख अमित सिंह की उपस्थिति में 51 हिंदू, 51 मुस्लिम व 19 बौद्ध समुदाय के जोड़ों ने जीवन भर साथ रहने संकल्प लिया। जमुनहा में श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, ब्लाॅक प्रमुख शिवम जायसवाल, एसडीएम सौरभ शुक्ला व बीडीओ सरयू प्रसाद सिंह की उपस्थिति में 53 हिंदू, 17 मुस्लिम व 25 बौद्ध जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। इकौना के सीताद्वार मंदिर परिसर में इकौना ब्लॉक के 86 व गिलौला ब्लॉक के 65 जोड़ों ने ब्लाॅक प्रमुख इकौना मिथिलेश पांडे की उपस्थिति में जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्ज्की कामना की।