फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मास्क टहलने वाले 42 लोगों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन व मास्क लगाना जिले में अनिवार्य कर दिया गया है। इसका पालन न करने वाले 42 लोगों से एसडीएम जमुनहा ने 4200 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। साथ ही लोगों को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ा गया है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी जमुनहा आरपी चौधरी के नेतृत्व में मल्हीपुर पुलिस की ओर से वीरगंज, बदला चौराहा व मल्हीपुर चौराहा में पैदल गश्त की गई। इस दौरान बगैर मास्क लगाए मोटर साइकिल से मार्ग पर गुजरने वाले 42 लोगों को रोका गया। जिनसे बिना मास्क बाहर निकलने का कारण पूछा गया। साथ ही सभी से 100-100 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।
इस दौरान एसडीएम ने सभी को चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह महिला हो अथवा पुरुष, किशोर हो अथवा बालक बगैर मास्क घर से बाहर कदापि न निकले। अन्यथा की स्थिति में उनसे जुर्माना वसूल करने के साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस भी वाहन चेकिंग के दौरान अब वाहन से संबंधित कागजात के अतिरिक्त मास्क की भी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें