फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्स्ट वोटिंग की ,खुशी कुछ अलग रही

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिखा। पहली बार वोट डालने का मौका जिन युवाओं को मिला, उन्होंने ज्वलंत मुद्दों को आधार बनाकर वोट डाला। वहीं कुछ युवाओं ने विकास व रोजगार के मुद्दे पर मतदान करने की बात कही।
विज्ञापन


जमुनहा के बूथ संख्या 14 में मतदान करने आई काजल ने कहा कि उन्हें इस दिन का लंबे समय से इंतजार था। बेरोजगारी हटाने का वादा करने वाले के पक्ष में ही मतदान किया है। वह पहली बार मतदान करके बेहद खुश हैं।

जमुनहा भवनियापुर में मतदान करने आईं सविता, नीतू व शिवांगी कहती हैं कि हमें इस बात की खुशी है कि अब हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुन सकते हैं। उन्होंने मतदान करते समय उसे चुना जो बेरोजगारी जैसी समस्या को दूर कर सके।
विज्ञापन


वहीं तुलसीपुर में मतदान करने पहुंची सुची ने बताया कि उच्च शिक्षा के बावजूद जिले के युवा बड़े पैमाने पर बेरोजगार हैं। यहां रोजगार के संसाधनों का अभाव है। भ्रष्टाचार भी अधिक है। इन्हीं सब मुद्दों को ध्यान में रख कर उन्होंने मतदान किया। उधर जमुनहा के खजुरी में मतदान करने पहुंची रितू ने कहा कि पहली बार वोट डाल कर बेहद खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने तकनीकि शिक्षा को अपना मुद्दा बनाते हुए मतदान किया है।

वहीं प्रिया विश्वास ने कहा कि वह इस दिन का काफी समय से इंतजार कर रही थी। दूसरों को वोट करते देख सोचती थीं कि उनका नंबर कब आएगा। उन्होंने बेरोजगारी को हटाने का वादा करने वाले के पक्ष में वोट किया। तुलसीपुर निवासी रीता देवी पहली बार मतदान करके प्रफुल्लित दिखी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षा व सुरक्षा दिलाने वाले के पक्ष में अपना मतदान किया है।

जूनियर हाईस्कूल भिनगा में पहली बार मतदान करने आई शबा बानो पहली बार मतदान कर बहुत खुश नजर आईं। उन्होंने विकास कराने वाले को ही मतदान करने की बात कही। उधर जूनियर हाईस्कूल भिनगा में पहली बार मतदान करने आई नाजिया ने बताया कि वह इस पल का काफी समय से इंतजार कर रहीं थी, जो आज पूरा हुआ। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को प्राथमिकता देने वाले के पक्ष में उन्होंने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें