फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 ने हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं तीसरी आंख की निगरानी में चल रही हैं। शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा हुई। इसमें 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं गुरुवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा हुई।
विज्ञापन



इसमें 192 परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहे। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं मिला। वहीं छापेमारी के लिए गठित उड़ाका दलों ने अधिकारियों के नेतृत्व में परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।


जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए इस बार 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन



इसमें कुल पंजीकृत 433 के सापेक्ष 366 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे, जबकि 67 परीक्षार्थी केंद्र पर अनुपस्थित रहे। वहीं गुरुवार द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 1144 के सापेक्ष 952 परीक्षार्थी शामिल रहे।


इस दौरान 192 परीक्षार्थी एग्जाम के दौरान केंद्र पर अनुपस्थित रहे। इस दौरान किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित संसाधनों का प्रयोग करते नहीं मिला। परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल ने अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा, बल्देव प्रसाद नागरिक इंटर कॉलेज अमवा व श्रावस्ती पब्लिक इंटर कॉलेज में छापेमारी की। जहां उन्हें कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें