फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने घेरा उपनिबंधन कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना में तैनात उप निबंधक पर अधिवक्ताओं ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन


इस दौरान अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्रार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल की घोषणा की। इकौना तहसील अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद मिश्रा दस्तावेज की रजिस्ट्री कराने बुधवार को उपनिबंधन कार्यालय इकौना गए थे।

जहां किसी मामले पर सब रजिस्ट्रार इकौना दीपक श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं को कार्यालय में आने से रोक दिया। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने उसी दिन प्रभारी जिलाधिकारी अवनीश राय से प्रकरण की शिकायत की।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने प्रभारी जिलाधिकारी से रजिस्ट्रार पर कार्रवाई करने की मांग भी की। इस पर कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने गुरुवार को उप निबंधन कार्यालय इकौना का घेराव कर रजिस्ट्रार के विरुद्ध नारेबाजी की।

अधिवक्ताओं ने आम सभा की बैठक कर रजिस्ट्री कार्यालय समेत इकौना तहसील के सभी न्यायालयों का अनिश्चित काल तक बहिष्कार करने व कलम बंद हड़ताल की घोषणा की। इसके चलते जहां न्यायालयों का कामकाज ठप रहा।

वहीं वादकारियों को सामान्य तिथि लेकर वापस लौटना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान इकौना तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा, महामंत्री श्रीधर दूबे, पूर्व अध्यक्ष अरुणेंद्र कांत सिंह, केके श्रीवास्तव, श्रवण कुमार दूबे, बंसराज शुक्ला, सुधीर शुक्ला, आलोक शुक्ला आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस संबंध में रजिस्ट्रार दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता की ओर से प्रस्तुत किए गए बैनामे के दस्तावेज में रास्ता स्पष्ट नहीं लिखा गया था कि वह खड़ंजा है अथवा चकमार्ग। इसी के बारे में जानकारी करने पर वह भड़क गए। मैने किसी अधिवक्ता के साथ कोई अभद्रता नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें