श्रावस्ती। गिलौला में हरिबंशपुर स्थित एक तालाब में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गिलौला थाना के ग्राम हरिबंशपुर स्थित एक तालाब में सोमवार शाम एक अधेड़ का शव उतराता दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने गिलौला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
इसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, पर सफलता नहीं मिली। इस पर गिलौला पुलिस ने आसपास थानों से संपर्क कर शव की शिनाख्त कराई।
मंगलवार को गिलौला थाने पहुंचे बहराइच के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम ललितनगर निवासी गनेश कुमार ने शव की शिनाख्त उसके भाई राजेंद्र प्रसाद के रूप में की।