फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुयायियों ने बौद्ध तपोस्थली में की उपासना

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को अनुयायियों से गुलजार रही। विभिन्न देशों से आए अनुयायियों ने तपोस्थली में तथागत भगवान बुद्ध की उपासना की। इसके बाद दल के सदस्यों ने विभिन्न मूमेंटों का भ्रमण किया। इस दौरान तपोस्थली बुद्धम् शरणम् गच्छाम् िसंघम् शरणम् गच्छाम् िसे गूंजायमान रही।
विज्ञापन



जिले में विगत तीन दिनों से मौसम का मिजाज खराब है। इसके बाद भी तपोस्थली में काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को श्रीलंका से 150, वर्मा से 40, थाईलैंड से 40, नेपाल से 200 व 300 अन्य उपासकों का दल तपोस्थली पहुंचा।


दल के सदस्यों ने आनंद बोधि पर तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा रखकर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान माता सुमेधा ने कहा कि जो भी उपासक यहां पर मनोयोग से पूजा अर्चना करते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।
विज्ञापन




यहां के कण-कण पूज्यनीय है। भगवान बुद्ध ने 24 वर्षावास बिताकर यहां के कण कण को पवित्र किया है। इस मौके पर बौद्ध भिक्षु दीपा लोक महाथेरो, आनंद सागर, धर्म सागर, नाग रत्न, नाग ज्योति आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें