नेताजी की जयंती पर समारोह आज
श्रावस्ती। बनवारी देवी शिक्षा प्रसार समिति की ओर से बुधवार को बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय घोघवा कला सिरसिया में नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जयंती समारोह मनाया जाएगा।
इसमें मुख्य अतिथि के रुप में सांसद दद्दन मिश्र व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सदर बलरामपुर पलटूराम, तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, डीएम दीपक मीणा व एसपी आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे।