22 उप निरीक्षक के तैनाती स्थल बदले
एसपी ने महकमे में किया भारी फेरबदल
श्रावस्ती। जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने 22 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इसमें से श्रावस्ती चौकी प्रभारी रहे अनिल प्रकाश पांडे को भिनगा कस्बा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी विजय ढुल ने विभाग में भारी फेर बदल किया है। इस फेर बदल में भिनगा कस्बा प्रभारी रहे राम अवध चौहान को इकौना कस्बा चौकी प्रभारी बनाया है। जबकि श्रावस्ती चौकी प्रभारी रहे अनिल कुमार पांडे को भिनगा कस्बा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लक्ष्मनपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित को सेमरी तरहर चौकी प्रभारी बनाया गया है। सिरसिया में तैनात रहे अमन मणि त्रिपाठी को रामपुर मोड़ चौकी से हटाकर लक्ष्मननगर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। राजकुमार पांडे को गिरंट चौकी से हटाकर बौद्ध विहार श्रावस्ती का प्रभारी बनाया गया है। नितिन कुमार उपाध्याय को जमुनहा चौकी से रमवापुर चौकी व अमरनाथ मिश्रा को लक्ष्मननगर चौकी से हटाकर भिनगा कोतवाली भेजा गया है। रामदरस यादव को नासिरगंज चौकी से हटाकर सिरसिया थाने व मलहीपुर में तैनात रामप्रवेश यादव को नासिरगंज चौकी भेजा गया है। इकौना चौकी प्रभारी दिनेश राय को सोनवा थाने भेजा गया है। देवीशंकर पांडे को रमवापुर चौकी से हटाकर सोनवा थाने भेजा गया है। सेमरी चौकी प्रभारी रहे राजीव मिश्रा को लक्ष्मनपुर चौकी व सिरसिया थाने में तैनात रहे द्वारिकाधीश को राजपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। शंभूनाथ उपाध्याय को पुलिस लाइन से गिरंट बाजार चौकी, राजेंद्र कनौजिया को भिनगा कोतवाली से जमुनहा चौकी व महिला उपनिरीक्षक विनीता चतुर्वेदी को पुलिस लाइन से महिला थाने भेजा गया है। वहीं भिनगा कोतवाली में तैनात पारस यादव को सिरसिया, सिरसिया में तैनात गजेंद्र बहादुर सिंह को मल्हीपुर, मल्हीपुर में तैनात प्रमोद कुमार राय को गिलौला भेजा गया है। गिलौला में तैनात राजितराम को इकौना, इकौना में तैनात मोहम्मद यासीन खां को भिनगा तथा रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात बृजेश कुमार को सोनवा थाने में तैनाती दी गई है।