फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम में 40 फीसदी अनाज का भी नहीं हुआ आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लॉकडाउन से लेकर गर्मी की छुट्टी 30 जून तक बच्चों को एमडीएम का कनवर्जन कास्ट व राशन मिलना है। इसके लिए 146419 बच्चों के अभिभावकों के खाते में कनवर्जन कास्ट का लगभग छह करोड़ रुपये जाना है। इसके साथ ही बच्चों को 12359 कुंतल 99 किलो खाद्यान्न मिलना है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष मात्र चालीस फीसदी ही खाद्यान्न का आवंटन हुआ है। ऐसे में बच्चों के अभिभावक राशन की दुकान से खाली हाथ लौट रहे हैं। वहीं कुछ स्थानों पर कोटेदार शिक्षकों से कम खाद्यान्न का कूपन बनाने की बात कह रहे हैं। वहीं योजना के तहत अभिभावकों को 76 दिन का खाद्यान्न मिलना है।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन देने की व्यवस्था है। लेकिन 24 मार्च से लॉकडाउन होने के बाद बच्चों को एमडीएम नहीं मिल पा रहा था। इसके चलते बच्चों के सामने कुछ कठिनाई भी आई। इस पर शासन ने मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित जिले के सभी स्कूलों के छात्रों को 24 मार्च से लेकर 30 जून तक कि लगभग 76 दिन की अवधि का राशन के साथ ही उसे बनाने में आने वाले खर्च देने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन

अभी तक इस योजना के तहत जिले को खाद्यान्न का महज 40 फीसदी ही आवंटन हुआ है। इसके चलते अभिभावक राशन की दुकानों से खाली हाथ लौट रहे हैं। इस योजना से जिले में पंजीकृत एक लाख 46 हजार 419 बच्चों को लाभ दिया जाना है।
इस दर से मिलेगा कनवर्जन कास्ट
24 मार्च से 30 जून तक रविवार व राजकीय अवकाश को छोड़ कर कुल 76 दिन के लिए प्राथमिक विद्यालय के छात्र को 374.29 रुपये व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रति छात्र को 561.02 रुपये कनवर्जन कास्ट दिया जाएगा।
इतना मिलना है खाद्यान्न
लॉकडाउन व गर्मी की छुट्टी को शामिल करते हुए प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय के छात्र को प्रति दिन 100 ग्राम व उच्च प्राथमिक विद्यालय को 150 ग्राम की दर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय के छात्र को सात किलो 600 ग्राम व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र को 11 किलो 400 ग्राम उसके कोटेदार के माध्यम से खाद्यान्न मिलेगा। इसके लिए स्कूल प्रधानाध्यापक द्वारा एक पर्ची अभिभावकों को जारी की जा रही है।
खाद्यान्न का आवंटन हुआ है, लेकिन वह लक्ष्य के सापेक्ष नहीं है। अवशेष खाद्यान्न आवंटन के लिए पत्राचार हो रहा है, जल्द ही खाद्यान्न मिल जाएगा। - ओमकार राणा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें