फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4,39,397 ने किया हैंडवॉश, श्रावस्ती ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन
जगतजीत इंटर कालेज में हैंडवाश का गोल्डेन बुक आफ रिकार्ड का प्रमाण पत्र लेते जन प्रतिनिधि व साथ मे - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। सामूहिक रूप से हाथ धुलने में श्रावस्ती ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। गांधी जयंती पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चार लाख 39 हजार 397 लोगों ने हैंडवॉश किया। इसमें स्कूली छात्र, ग्रामीण व कर्मचारी शामिल रहे। इस मौके पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसे दर्ज करते हुए प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले की आबादी मात्र 12 लाख है। शिक्षा का स्तर 46 प्रतिशत ही है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता सबसे अधिक है। इसीलिए गांधी जयंती पर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित हाथ धोने (हस्त प्रक्षालन) में जिले ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। यह कार्य गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस पूरे मुहिम में चार लाख 39 हजार 397 लोगों ने प्रतिभाग किया। इसमें छह से लेकर 60 वर्ष आयु वर्ग के लोग शामिल रहे। इन लोगों ने एक साथ हाथ धुला। इस रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी एडीएम कुंवर पंकज ने बताया कि इस मुहिम में पंचायती राज, अल्पसंख्यक, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, केंद्रीय विद्यालय, जिला कार्यक्रम, राजकीय आईटीआई, राजकीय पॉलीटेक्निक, क्रीड़ा, सिंचाई जवाहर नवोदय विद्यालय, लोक निर्माण विभाग समाज कल्याण व आयुर्वेंद व यूनानी विभाग शामिल रहे। इसमें कार्यालय से लेकर फील्ड तक में लोगों ने सुबह नौ बजे से 10 बजे के मध्य हिस्सा लिया।
इस रिकॉर्ड का सत्यापन करने आए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि यतीश शुक्ल ने जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में इसकी घोषणा की। इस दौरान प्राचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडे, डीआईओएस संत प्रकाश, समाजसेवी पटेल मानवेंद्र सिंह व डीएम के प्रतिनिधि एसडीएम इकौना मौजूद थे। बाद में कलेक्ट्रेट में आकर एडीएम को इस रिकॉर्ड का प्रोविजनल प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि श्रावस्ती ने सामूहिक रूप से हैंडवाश करके विश्व कीर्तिमान बनाया है। इससे पूर्व सामूहिक रूप से हाथ धुलने का कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में 37809 लोगों का है। जो नाईजीरिया सरकार द्वारा 14 अक्टूबर 2011 को बनाया गया था। इस बार श्रावस्ती ने गांधी जयंती पर ही 4,39,397 का रिकॉर्ड दर्ज कराया है। यह रिकॉर्ड जनवरी 2023 में प्रकाशित होने वाले अंक में रहेगा।
विज्ञापन

रिकॉर्ड बनने में किसकी कितनी भागीदारी
पंचायती राज विभाग के 83,750, अल्पसंख्यक विभाग के 9500, बेसिक शिक्षा विभाग के 2,68,710, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 39,876, स्वास्थ्य विभाग के 5046, केंद्रीय विद्यालय के 442, जिला कार्यक्रम के 29,885, राजकीय आईटीआई के 17, राजकीय पॉलीटेक्निक के 200, क्रीड़ा विभाग के 208, सिंचाई विभाग के 25, जवाहर नवोदय विद्यालय के 508, लोक निर्माण विभाग के 47, समाज कल्याण विभाग के 508, आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के 675 लोगों को हैंडवाश कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें