श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले की विभिन्न अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 3564 मामलों का निस्तारण कर 1.10 करोड़ रुपये जमा कराए गए।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला जज राकेश धर दुबे ने क्रिमिनल मिसलेनियस के छह वाद निस्तारित कर 3000 रुपये वसूले। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय आनंद कुमार-1 की ओर से वैवाहिक मामलों से संबंधित नौ वादों तथा मेंटेनेंस से संबंधित 10 वादों का निस्तारण किया गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार प्रजापति ने इलेक्ट्रिक बिल के 83 वाद निस्तारित कर 1,35,000 रुपये का जुर्माना लगाया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवनीश गौतम ने एफआर के दो वाद निस्तारित किए। साथ ही परिवहन के छह वाद निस्तारित कर 1200 रुपये वसूले।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निर्दोष कुमार ने एफआर का एक वाद निस्तारित किया। वहीं, क्रिमिनल के तीन वाद निस्तारित कर 500 रुपये वसूल किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार यादव ने परिवहन चालान से संबंधित 57 वाद निस्तारित कर 10,400 रुपये वसूले। पेट्टी अफेंस के 601 वाद निस्तारित कर 86,000 रुपये वसूल किए गए।
सिविल जज अवर खंड जेएम गौरव द्विवेदी ने सक्सेसन के तीन वाद निस्तारित किए तथा ट्रैफिक चालान के आठ वाद निस्तारित कर 2500 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही पेट्टी अफेंस के 23 वाद निस्तारित कर 230 रुपये का जुर्माना वसूला।
न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार मधेशिया ने पेट्टी अफेंस के 143 मामले निस्तारित कर 1430 रुपये का जुर्माना वसूला। सिविल जज अवर खंड जेएम दिलीप कुमार साहनी ने पेट्टी अफेंस से संबंधित 102 मामले निस्तारित कर 1000 रुपये का जुर्माना वसूला।
ग्राम न्यायालय इकौना अमर सिंह-।। ने पेट्टी अफेंस से संबंधित 110 मामले निस्तारित कर 2200 रुपये का जुर्माना वसूला। स्थायी लोक अदालत के नरेंद्र कुमार सिंह ने छह वाद का निस्तारित कर 4,28,421 रुपये का जुर्माना वसूला।
इसी तरह कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में राजस्व मामलों से संबंधित 1527 मामले निस्तारित कर 6,90,961 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही क्रिमिनल कंपाउंडेबल से संबंधित 378 वाद निस्तारित किए गए। प्रीलिटीगेशन से संबंधित बैंक रिकवरी के 380 मामले निस्तारित कर 93,20,236 रुपये पर समझौता किया गया।
बिजली बिल के 46 वाद निस्तारित कर 3,81,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही अन्य मामलों से संबंधित 48 वाद निस्तारित हुए। सर्विस मामलों के पांच वाद निस्तारित किए गए। यातायात पुलिस की ओर से चालान के कुल सात मामले निस्तारित कर 8500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।