फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आग से 35 बीघा फसल राख

विज्ञापन
काशीपुरवा गांव के निकट जला गेहूं का खेत। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। मल्हीपुर व हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम व शनिवार की दोपहर हुई अग्निकांड की घटनाओं में दो ग्रामीणों के घर जल गए। वहीं, 35 बीघा गेहूं की फसल भी जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस व दमकल टीम ने ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्क्त कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



जमुनहा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिरैया निवासी कोयली के फूस के घर में शुक्रवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। पीड़ित ने बताया कि आग से घर में मड़ाई के बाद रखा छह बीघे गेहूं की फसल, दो बीघा सरसों की फसल व 45 हजार नकदी भी जल गई। लेखपाल अभिषेक जायसवाल व वदला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच की।

वहीं, बनकटवा महोली गांव में आग लगने से गांव निवासी इश्तियाक अली, किस्मत अली, शाहिद अली, रियाज, शहबाद, जहूर अली व मुस्लिम का लगभग 20 बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। मुर्तिहा गांव में लगी आग से असलम, छोटू व प्रवीन का लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर काशीपुरवा निवासी दिनेश कुमार के गेहूं की फसल में आग लग गई और उनका पांच बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय ने दमकल कर्मियों के साथ कड़ी मशक्क्त कर आग पर काबू पाया। इसरार अली एक बीघा मक्का भी लपटों से झुलस गया।
विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी बलेश्वर प्रसाद के फूस के घर में भी शनिवार को आग लग गई। इससे गृहस्थी के सामान सहित घर जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें