श्रावस्ती। कम छात्र संख्या वाले 34 परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग कराने की योजना है। इसके बाद 17 विद्यालय बंद किए जाएंगे। यहां पढ़ने वाले बच्चों को नजदीकी विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। इसके बाद बच्चों को दो किलोमीटर पैदल चल कर स्कूल पहुंचना पड़ेगा।
बेसिक शिक्षा विभाग कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की पेयरिंग कराने की तैयारी में है। इनमें पढ़ने वाले बच्चों का समायोजन नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में किया जाएगा। इसके साथ ही यहां तैनात शिक्षक, प्रधान व सहायक शिक्षक समेत शिक्षामित्रों का भी समायोजन होगा। इसके बाद जहां छात्र-छात्राओं को 200 मीटर से लेकर दो किलोमीटर तक पैदल चल कर स्कूल पहुंचना पड़ेगा। वहीं शिक्षामित्रों को भी दूसरे विद्यालय में जाना होगा।
विकास खंडवार विद्यालयों की स्थिति
विकास खंड विद्यालयों की संख्या छात्रों की संख्या शिक्षक
इकौना - 10 300 19
सिरसिया - 04 207 10
गिलौला - 07 275 20
हरिहरपुररानी - 13 509 32
विद्यालयों की पेयरिंग होने से बच्चे ड्रॉप आउट होंगे। आरटीई के अनुसार एक किलोमीटर के दायरे में विद्यालय खोले गए हैं। विद्यालयों की पेयरिंग होने से बच्चों को एक किलोमीटर से अधिक जाना पड़ेगा। शिक्षक-छात्र अनुपात बिगड़ेगा। छात्रहित में पेयरिंग अनुचित है। - संदीप मिश्रा, जिला प्रवक्ता प्राथमिक शिक्षक संघ