फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 324 परीक्षार्थियों ने दिया नीट

Sun, 07 May 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय भिनगा में नीट परीक्षा देने जाते परीक्षार्थी
विज्ञापन
श्रावस्ती। केंद्रीय विद्यालय भिनगा में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) आयोजित कराई गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित इस परीक्षा के दौरान चार परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे।
विज्ञापन

जिले में पहली बार भिनगा स्थित केंद्रीय विद्यालय में रविवार को नीट आयोजित हुई। दोपहर दो बजे से आयोजित इस परीक्षा के लिए 328 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। विद्यालय में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। इसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित इन ऑनलाइन परीक्षा के दौरान मात्र 324 परीक्षार्थी ही केंद्र पहुंचे। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह व एसडीएम भिनगा आशुतोष सुरक्षा कर्मियों के साथ मौजूद रहे। परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित संसाधनों का प्रयोग करते नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें