फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी भर्ती किए जाएंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के दूर-दराज गांवों के लोगों को बेहतर इलाज के लिए अब जिला मुख्यालय व सीएचसी तक नहीं जाना होगा। नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही मरीजों को इलाज मिलेगा। गंभीर स्थिति में उन्हें भर्ती भी किया जाएगा। स्वास्थ्य निदेशक की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन



जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते लोगों को काफी दुश्वारियां उठानी पड़ती हैं। सीमावर्ती क्षेत्र व दूर-दराज के लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय भिनगा स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय अथवा सीएचसी आना पड़ता है। शासन ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए नए सिरे से तैयारी शुरू की है।



यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के निदेशक ने प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तय मानक के अनुरूप चार बेडों की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान किसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह सुविधा न मिलने पर संबंधितों को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। जिले में कुल 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित हैं। इसके साथ ही छह सीएचसी व एक संयुक्त जिला चिकित्सालय में लोगों का इलाज होता है।



पीएचसी पर मरीज भर्ती होना शुरू होंगे तो सीएचसी व जिला अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम होगा । जिससे यहां मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी। साथ ही घर के निकट लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं भी आसानी से मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें