फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 30 अनुयायियों ने किया बोधि वृक्ष का पूजन

Thu, 22 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 बो​धि वृक्ष की पूजा करते अनुयायी
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में बृहस्पतिवार को म्यांमार से आए 30 अनुयायियों ने बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन किया। बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में दल ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध सभा का आयोजन भी हुआ। सभा में भिक्षु दीपालोक ने कहा कि महात्मा बुद्ध के विचार जीवन में आगे बढ़ने और सफलता पाने की प्रेरणा देते हैं। बुद्ध के जीवन से जुड़ी कहानियां सफलता के मार्ग में आने वाली बाधाओं और गलतियों को समझने में मदद करती हैं। इनसे व्यक्ति अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर कर सकता है। बुद्ध के विचार जीवन में सही दिशा चुनने और चुनौतियों का सामना करने की सीख देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें