कटरा। श्रीराम जानकी मंदिर बड़की कुटी कटरा में 23 अक्तूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। आयोजक बाबा जवाहिरी दास ने बताया कि श्रीराम लीला कमेटी कटरा की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम दो नवंबर तक चलेगा। इसमें स्थानीय कलाकार श्रीरामचरितमानस के प्रसंगों पर आधारित भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे। उन्होंने बताया कि नवरात्र के बाद आयोजित रामलीला के माध्यम से लोगों को प्रभु श्रीराम की लीलाओं से परिचित कराया जाएगा। 31 अक्तूबर को रावण के पुतले का दहन होगा। एक नवंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि दो नवंबर को श्रीराम के राजतिलक प्रसंग का मंचन किया जाएगा।