फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 29 उद्यमियों ने दिए 358 करोड़ निवेश के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तमाम बड़े निवेशक अब श्रावस्ती में उद्योग लगाने को इच्छुक हैं। इससे जिले की तरक्की के साथ युवाओं को रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे। बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में टाटा सहित 29 उद्यमियों ने 358.70 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

निवेशकों के साथ हुई बैठक में सहायक आयुक्त उद्योग अरविंद कुमार भास्कर ने बताया की जिले में निवेश के लिए शैलेन्द्र तिवारी ने होटल रिजार्ट में 15 करोड़, नमिता तिवारी ने एग्रीकल्चर मशीनरी उद्योग में 15 करोड, इन्हीं दोनों द्वारा ई-व्हीकल मैनुफैक्चरिंग प्लांट के लिए 20 करोड़, अंजू देवी द्वारा मिल्क प्रोडक्ट कैटल फीड मैनुफैक्चरिंग इकाई के लिए 10 करोड़, पवन गुप्ता द्वारा ब्रिक फील्ड के लिए तीन करोड़, पूजा गुप्ता द्वारा गुप्ता कृषि सेवा केन्द्र हेतु तीन करोड़, पंकज शर्मा द्वारा कोल्ड स्टोरेज लगाने के लिए 10 करोड़, नीतू सिंह द्वारा पैराबॉयलिंग राइस प्लांट पर 25 करोड़, टाटा कंपनी द्वारा सोलर प्लांट के लिए 26 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया गया है।
नई इकाई लगाने के लिए 25 एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं। इस मौके पर सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम डीपी सिंह सहित अन्य निवेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें