फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में मिले 27 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार की देर शाम आई रिपोर्ट में 27 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक करीब चार सौ मरीज मिल चुके हैं। वहीं छह लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी लोगों में कोरोना को लेकर कोई खौफ नहीं दिख रहा है। लोग नियमों का अनुपालन करने में ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में शनिवार देर शाम आई रिपोर्ट में सिरसिया के लालपुर में एक, चिल्हरिया मोड़ पर एक, भचकाही में एक, हरिहरपुररानी के लट्ठापुरवा में एक, शिवराजपुर नीबा भारी में एक, भिनगा नगर के हनुमानगढ़ी में एक, खैरीमोड़ पर एक, इकौना के पटेल नगर में एक, अंबेडकर नगर में तीन, जानकी नगर में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
इसके साथ ही गिलौला के जानकी नगर केरवनिया में एक, गिलौला बाजार में एक, माजरे में एक तथा जमुनहा बाजार में दस एवं जमुनहा क्षेत्र के शहादत नगर में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। जिले में अब तक कुल 18076 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जिनमें से 17694 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें 372 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

वहीं शनिवार तक 382 लोगों की रिपोर्ट लंबित है। शनिवार को 164 लोगों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसके साथ ही 177 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ। पंद्रह लोगों की ट्रूनेट मशीन से जांच की गई। इस दौरान आई रिपोर्ट में 27 लोग कोरोना पाजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 399 पहुंच गई।
इनमें शनिवार तक 217 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। 176 अब भी कोरोना संक्रमित हैं। जिनका इलाज लेवन वन हॉस्पिटल भंगहा व लेबल थ्री हॉस्पिटल लखनऊ में चल रहा है। वहीं छह लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
कोरोना संक्रमण का फैलाव अब एक से दूसरे में तेजी से हो रहा है। इसकी चैन तोड़ने के लिए सामाजिक दूरी का पालन व मास्क पहनना अनिवार्य है। लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। इसीलिए स्थिति और भयावह होती जा रही है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ अनिवार्य रूप से मास्क पहने तो कोरोना का प्रसार रोका जा सकता है। - डॉ. मुकेश मातन हेलिया, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें