फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समाधान दिवस पर आईं 27 शिकायतें

Sun, 22 Feb 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जमुनहा तहसील में समाधान दिवस के दौरान ​शिकायत सुनते डीएम-एसपी।   स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अश्विनी कुमार ने एसपी राहुल भाटी के साथ जमुनहा तहसील में शिकायतें सुनी और उनके त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। तीनों तहसीलों में कुल 27 शिकायतों में सिर्फ आठ का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन



जमुनहा में आयोजित समाधान दिवस में कुल 10 शिकायतें आईं। इनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। भिनगा तहसील में सीडीओ शाहिद अहमद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें आई। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।

इकौना में एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में छह शिकायतों के सापेक्ष सिर्फ एक का निस्तारण हो सका। इस दौरान जमुनहा में डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण को सभी अधिकारी गंभीरता से लें। साथ ही तय समय में उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
विज्ञापन


साथ ही शिकायतों का फीडबैक भी लिया जाएगा और कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित शिकायतों की समीक्षा करते रहें। एसपी ने थाना प्रभारियों को राजस्व से संबंधित प्रकरणों में टीम के साथ मौके पर जाकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें