फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा प्रबंधक सहित 24 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में गिलौला में बैंक शाखा प्रबंधक, सिरसिया थाने में तैनात पुलिस कर्मी व संयुक्त जिला चिकित्सालय के एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं भिनगा नगर में मरीजों की बढ़ी संख्या को देखते हुए बाजार बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। लोगों की उदासीनता के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला।
इसके साथ ही भिनगा के नई बाजार में दो, सब्जी मंडी में एक, गिलौला बाजार में तीन, हरिहरपुररानी के मटखनवा में एक, जमुनहा के नासिरगंज में चार, सिरसिया के लक्ष्मनपुर में एक, सिरसिया थाने में एक, सिरसिया पुरानी बाजार में दो व सिरसिया के बंठिहिवा में एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक शाखा गिलौला के शाखा प्रबंधक, गिलौला के माजरे निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन

वहीं इकौना के मोहल्ला शास्त्री नगर में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें तीन पुरुष, एक बच्ची व एक महिला शामिल हैं। भिनगा नगर में बढ़े कोरोना संक्रमितों को देखते हुए नई बाजार को हॉटस्पॉट घोषित कर उसे बंद कर दिया गया है।
जिले में कोरोना जांच की स्थिति
जिले में अब तक 19219 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 18705 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। 483 लोग संक्रमित मिले। इनमें से सात लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है।
जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले। वहां 200 मीटर परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 140 पहुंच चुकी है। इनमें से 83 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में 17, गिलौला में 13, भंगहा में 14, जमुनहा में 14, सिरसिया में 13 व भिनगा नगर में 12 स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें