फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23172 अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह मिलेगी चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। त्योहारों के महीनों में पूर्ति विभाग की ओर से गरीबों का मुंह मीठा कराने की योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत अब अक्तूबर से दिसंबर तक द्वितीय वितरण चक्र के दौरान अंतोदय कार्ड धारकों को 18 रुपये में चीनी मुहैया कराई जाएगी। कार्डधारक अपने कोटेदार से द्वितीय चक्र के वितरण में प्रति राशनकार्ड एक किलोग्राम चीनी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मोहम्मद क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि भारत सरकार की ओर से प्रत्येक अंत्योदय कार्ड के लाभार्थियों को एक किलोग्राम चीनी प्रति परिवार प्रति माह की दर से वितरित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिले के लिए आवंटित चीनी का उठान सितंबर में कर दिया गया है। इसका अक्तूबर से दिसंबर 2020 तक वितरण किया जाएगा। कोटे से चीनी का वितरण द्वितीय चक्र में कराया जाएगा। इसका जिले के 23172 अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। अंतोदय कार्ड धारक प्रति कार्ड एक किलोग्राम चीनी प्राप्त करेंगे।
जिसके लिए उनको मात्र 18 रुपये देना होगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के लिए चीनी का कोई भी आवंटन जारी नहीं किया गया है। इसलिए इस चीनी का वितरण किसी भी पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थी को नहीं किया जाएगा। देखा जाए तो जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 454 उचित दर की दुकानें संचालित हैं। इनमें विकास खंड गिलौला में 4668, इकौना में 5641, जमुनहा में 3031, सिरसिया में 5557, हरिहरपुररानी में 3895, नगर पालिका भिनगा में 281 तथा नगर पंचायत इकौना में 99 अंत्योदय कार्ड धारक हैं।
विज्ञापन

इसके लिए शासन की ओर से चीनी का आवंटन किया गया है। अंत्योदय लाभार्थियों को शत प्रतिशत मात्रा एवं निर्धारित मूल्य के आधार पर अक्तूबर में 21 से 30 तारीख तक चीनी का वितरण किया जाएगा। यदि उचित दर विक्रेता की ओर से चीनी के वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बरती जाती है तो उसकी शिकायत संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अथवा पूर्ति निरीक्षक या फिर अन्य उच्चाधिकारियों से की जा सकती है। शासन स्तर पर निर्धारित मात्रा से कम चीनी का वितरण तथा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूलने पर उचित दर विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें