बैठक में मौजूद उप महानिरीक्षक।
- फोटो : बैठक में मौजूद उप महानिरीक्षक।
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में बुधवार शाम 225वीं अग्रणी आसूचना एजेंसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी के उप महानिरीक्षक वी. विक्रमण ने की। इसमें सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक चुनौतियों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उप महानिरीक्षक वी. विक्रमण ने कहा कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, तस्करी, नशीले पदार्थों की रोकथाम, वनों से संबंधित अपराधों पर रोकथाम लगाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए सुरक्षा बलों व आसूचना एजेंसियों के मध्य समन्वय और सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान बेहद जरूरी है। बैठक में एसएसबी 9वीं वाहिनी बलरामपुर के कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय, 42वीं वाहिनी नानपारा के कमांडेंट जीसी पांडेय, 70वीं वाहिनी लखीमपुर खीरी के कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव, 62वीं वाहिनी भिनगा के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण, 59वीं वाहिनी नानपारा के द्वितीय कमान अधिकारी पंकज ठाकुर, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, वेद प्रकाश उप प्रभागीय वनाधिकारी आदि मौजूद रहे।