श्रावस्ती। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुनरीक्षण के दौरान मिले आंकड़ों को एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने जारी किया। इस दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 21968 मतदाता डबल पाए गए हैं।
इस संबंध में एडीएम ने बताया कि शनिवार को बीएलओ व बीएलए की बैठक में दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पुनरीक्षण के दौरान मिले आंकड़ों को साझा किया गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 289-भिनगा के एक जनवरी 2025 के आधार पर मतदाताओं की कुल संख्या 394085 सामने आई है। ऐसे में गणना फॉर्मों के डिजिटाइजेशन की संख्या 320870, अनुपस्थित मतदाताओं की संख्या 17112, शिफ्टेड मतदाताओं की संख्या 25361 है। वहीं, मृतक मतदाताओं की संख्या 14906, डबल मतदाताओं की संख्या 11752 व अन्य 893 हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 290-श्रावस्ती मतदाताओं की कुल संख्या 423763 है।
इसमें गणना फॉर्मों के डिजिटाइजेशन की संख्या 353713, अनुपस्थित मतदाताओं की संख्या 16938, शिफ्टेड मतदाताओं की संख्या 24962, मृतक मतदाताओं की संख्या 13831, डबल मतदाताओं की संख्या 10216 व अन्य 1253 हैं। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र भिनगा में अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक, डबल व अन्य कुल 70024 व श्रावस्ती में कुल 67200 मतदाता चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई सुझाव व आपत्ति देनी हो तो वह बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) से 11 दिसंबर से पूर्व संपर्क कर सकता है।