फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में घायल किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में घायल किशोर की मौत
विज्ञापन

श्रावस्ती। सोनवा थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर गुरुवार को बोर्ड की परीक्षा दे रही अपनी बहन को वापस लेने जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई थी। गंभीर रूप से घायल किशोर को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।


सोनवा थाना क्षेत्र के मोहरनिया निवासी राम शंकर (18) पुत्र राम अवतार की बहन बोर्ड परीक्षा दे रही थी। उसे स्कूल से वापस लेने राम शंकर गुरुवार को बाइक से जा रहा था। फोरलेन स्थित सोनवा स्टोर के निकट सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे रामशंकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने रामशंकर को जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें