फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 41 केंद्रों पर 20,644 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Sat, 21 Feb 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कटरा ​स्थित केंद्र पर शुक्रवार को परीक्षा देने जातीं छात्राएं। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को हाईस्कूल के 1190 व इंटर के 675 विद्यार्थी परीक्षा से नदारत रहे। 20,644 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। इस दौरान सचल दल व अन्य जांच दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन


जिले के 41 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 13,363 में से 12,173 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1190 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

इंटरमीडिएट के कृषि शस्य विज्ञान प्रथम व कृषि शस्य विज्ञान षष्टम विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 83 में से 82 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन


इसी तरह दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 9063 में से 8389 विद्यार्थी उपस्थित रहे। 674 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कहीं भी कोई छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करता नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें