फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शी चुनाव के लिए जिम्मेदारी निभाएं मजिस्ट्रेट व सुरक्षाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शिता एवं व्यवस्था पूर्ण ढंग से कराने में लगे सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट सहित पुलिस अधिकारी व कर्मी निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए दायित्व का पालन करें। मतदान के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करता है तो उस पर विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजें।
विज्ञापन


यह बातें पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित बैठक के दौरान सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बल के जवानों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने कही। उन्होंने कहा कि चुनाव को भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाए। क्रिटिकल मतदान केंद्रों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।

मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान किया जाए, जिससे कम से कम 80 प्रतिशत मतदान हो सके। मतदान केंद्र के अंदर वही व्यक्ति प्रवेश करेगा जिनके हाथों में आयोग की ओर से निर्धारित किये गए पहचान पत्रों, मतदाता की फोटो लगी वोटर पर्ची होगी। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एफएससी मोबाइल टीमें हमेशा क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगी।
विज्ञापन


उनकी ओर से अराजकतत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि मतदान के दिन बाधा उत्पन्न करने की आशंका वाले संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे सहित सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी सहित गैर जिलों से आए सुरक्षा बलों के जवान मौजूद रहे।

कंट्रोल रूम में करें शिकायत
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने कहा है कि यदि किसी को चुनाव से संबंधित कोई समस्या हो या कोई भी व्यक्ति खास प्रत्याशी को वोट देने के धमकाए तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 05250-222441, 05250-222103, 05250-222788, 05250-222884 या 1950 पर दे सकते हैं। शिकायत पर ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम का प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन को बनाया गया है। जो सूचना मिलने पर शिकायत की जानकारी तत्काल संबंधित को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें