फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायर करने वाला बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस पर विगत वर्ष फायर झोंक कर फरार हुए शातिर अपराधी को सोमवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध भिनगा कोतवाली सहित बलरामपुर के विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


इनमें हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट, एनडीपीएस सहित कई गंभीर आरोप शामिल हैं। बलरामपुर जिले के थाना ललिया अंतर्गत ग्राम मटेरिया निवासी अमर जीत सिंह शातिर अपराधी है।

उसके विरुद्ध भिनगा कोतवाली में हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। इकौना थाने में भी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

इसके साथ ही अमर जीत पर बलरामपुर के ललिया, महराजगंज तराई, कोतवाली नगर बलरामपुर व हरैया थाने में भी हत्या का प्रयास, बलवा, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व एसीसीएसटी सहित 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


उसे 27 मई 2018 को भिनगा कोतवाली पुलिस ने जंगल के अंटा तिराहे से गिरफ्तार करने का प्रयास किया था। उस समय आरोपी पुलिस टीम पर फायर झोंक कर फरार हो गया था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों को लगाया था।

मंगलवार भोर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अमर जीत सिंह ग्राम सोखापुरवा स्थित पुलिया के पास किसी का इंतजार कर रहा है।

इस पर प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह ने क्राइम बांच प्रभारी आरपी यादव सहित टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। जहां से टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

इस दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किया। जिसके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें