फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में मोटर साइकिल सवार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनापुर (श्रावस्ती)। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम अलीनगर निवासी कयूम पुत्र असगर अली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर परिवार व रिश्तेदारों के साथ सिरसिया थाना क्षेत्र के गंगापुर तराई मेला देखने गया था।
विज्ञापन


जहां से सोमवार को वह वापस लौट रहा था। जबकि भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कसियापुर निवासी दिलीप कुमार परिवार के ही संजीव कुमार पुत्र विजय कुमार के साथ मोटर साइकिल से सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मननगर आया था।

जैसे ही संजीव लक्ष्मननगर स्थित हनुमान मंदिर के निकट फोरलेन क्रास करने लगा। तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया।

हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची लक्ष्मननगर चौकी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दिलीप कुमार को 108 एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भिजवाया। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चालक कयूम को पुलिस अपने साथ लक्ष्मननगर चौकी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें