फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथिला मगन भयो आज सिया का जनम भयो.....

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती महोत्सव में गीतों पर खूब झूमे श्रोता
विज्ञापन

श्रावस्ती। जश्न ए आजादी के महापर्व से शुरू हुआ श्रावस्ती महोत्सव अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। कार्यक्रम के चौथे दिन मंगलवार को पद्मश्री मालिनी अवस्थी व जिले की बेटी राधा श्रीवास्तव के भजन व पूर्वी गीतों पर श्रोता झूमते रहे।

तराई का मौसम मंगलवार को काफी ठंडा रहा। तेज बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा था। वहीं इसके विपरीत श्रावस्ती महोत्सव में आई पद्मश्री मालिनी अवस्थी व जिले की बेटी राधा श्रीवास्तव की एक झलक पाने व उनके गीतों को सुनने के लिए लोगों ने मौसम की परवाह नहीं किया।
विज्ञापन


श्रोताओं से भरे पंडाल में हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखा। मंच संभालते ही मालिनी अवस्थी ने कहा कि गौतम भगवान बुद्ध की तपोस्थली होने के साथ-साथ मान्यता है कि सीता मईया से भी यह स्थान जुड़ा हैं।

इस धरती पर विगत महोत्सव में नही आ पाई थी। इस बार आकर मै धन्य हो गई। इस ऐतिहासिक धरती को प्रणाम करती हूं।

जिला प्रशासन द्वारा कराए जा रहे इस ऐतिहासिक महोत्सव से निश्चित ही इस तपोभूमि का देश दुनिया में नाम रोशन होगा। इस दौरान उन्होंने ‘तोहरे शरण में आई मै जगदंबे मइया...’, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर राजा जनक के यहां जब सीता का जन्म हुआ उस समय जो सोहर गाया गया था ‘मिथिला मगन भयो आज सिया का जनम भयो...’ प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने ‘मांगें ननद रानी कंगना, लालन के भये,’ ‘होली खेलयें रघुबीरा...’, ‘रेलिया बैरन पिया को लिये जाय रे...’ भक्ति सावन गीत, भक्ति भोजपुरी एवं भोजपुरी के तर्ज पर ही फिल्मी गीतों को सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वहीं, जिले की बेटी राधा श्रीवास्तव ने ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे...,’ ‘चटनिया हो सईंया सिलबटै मे...’ सहित कई अन्य भोजपुरी गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद आयोजित कवि सम्मेलन में देश प्रदेश के कवियों द्वारा वीर रस, हास्य रस, श्रृंगार रस, प्रेम रस सहित अन्य रसों की कविताओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।

इस दौरान मालिनी अवस्थी को सांसद दद्दन मिश्रा, विधायक राम फेरन पांडे व जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। राधा श्रीवास्तव को मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय के माता-पिता ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, उप जिलाधिकारी भिनगा चंद्र मोहन गर्ग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिपू गिरि, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खनन निरीक्षक सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें