फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शिकायत निस्तारण मामले में श्रावस्ती रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसपी कार्यालय में आई शिकायतों के निस्तारण में श्रावस्ती एक बार फिर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। यह परिणाम जुलाई की शिकायत निस्तारण की समीक्षा के दौरान सामने आया। वहीं एसपी कार्यालय में आई शिकायतों में बहराइच 72वें व बलरामपुर 34वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय में आई शिकायतों को आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। इसके बाद शिकायतों का निस्तारण करके आख्या भी इसी पोर्टल पर अपलोड की जाती है। इससे शिकायतकर्ता कहीं से भी अपनी शिकायतों की स्थिति को देख सकता है।

इन शिकायतों व उसके निस्तारण की समीक्षा प्रति माह शासन की ओर से की जाती है। इसके बाद ही शासन सभी जिलों की रैंकिंग तय करता है। जुलाई में एसपी कार्यालय में आई शिकायतों के निस्तारण में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। एसपी कार्यालय में एक माह में कुल 275 शिकायतें आई।
विज्ञापन


जिन्हें निर्धारित समय में निस्तारित करा कर उसकी फीडिंग भी कर दी गई। इसके साथ ही निस्तारण पर किसी भी पीड़ित की बैड फीडिंग नहीं आई। लगभग सभी निस्तारण से लोग संतुष्ट रहे। इसकी समीक्षा अगस्त में शासन की ओर से की गई। इसमें जिले को प्रथम स्थान मिला।

मंडल के अन्य जिला बलरामपुर को 34वां व बहराइच को 72वां स्थान प्राप्त हुआ है। मंगलवार को बेहतर कार्य करने वाले प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, राजेश यादव, नवनीत कुमार, दिलीप कुमार व अमरीश कुमार की एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने प्रशंसा की है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पीराम ने बताया कि जुलाई का प्रदर्शन जिले का बेहतरीन रहा। इसे बराबर इसी प्रणाली पर किया जाएगा ताकि जिले की रैकिंग बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें