फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई डेंग व चिकनगुनिया से निपटने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंग व चिकनगुनिया से निपटने को कसी कमर
विज्ञापन

बदलते मौसम को देखकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन हुआ सक्रिय

श्रावस्ती। प्रदेश में मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। ऐसे में बदलते मौसम को लेकर सक्रिय हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी डेंगू व चिकनगुनिया से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से मच्छर जनित बीमारियों सहित संक्रामक रोगों से निपटने के लिए सफाई अभियान प्रारंभ करा दिया गया है।
जिले में अब तक डेंगू व चिकनगुनिया से निपटने की कोई खास व्यवस्था नहीं थी। न ही संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित किसी सीएचसी अथवा पीएचसी में ही इसकी जांच की ही कोई व्यवस्था थी। ऐसे में संभावित मरीजों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया जाता था। इनमें से विगत वर्ष जहां डेंगू से जिले के पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं चिकनगुनिया व निमोनिया के बाद करीब नौ बच्चों की बहराइच में मौत हो गई थी। इसकी रोकथाम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित की गई गाइड लाइन के अनुरूप जिले में भी तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में बुखार के रोगियों की जांच के साथ ही उनकी स्लाइड बनाने की तैयारी की जा चुकी है। साथ ही चिकनगुनिया व निमोनिया से बच्चों की मौत न हो इसके लिए न्यूमोकोकल वैैक्सीन मंगाई गई है। साथ ही जिला चिकित्सालय में डेंगू व चिकनगुनिया के संभावित मरीजों के लिए अतिरिक्त वार्ड बनाया गया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलवाकर सामूहिक रूप से सफाई कराने के साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिससे डेंगू व चिकनगुनिया सहित अन्य संक्रामक रोगों पर प्रभावी रोकथाम की जा सके।
विज्ञापन


बाक्स में-
जिले में पैरासीटरामाल व न्यूमोकोकल वैक्सीन की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही स्लाइड बनाने की तैयारी की जा चुकी है। ट्रीटमेंट की ट्रेनिंग जल्द ही अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. आलोक, सीएमओ

बाक्स में-
चिकनगुनिया के लक्षण मिलने पर लोगों को चाहिए कि वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जा कर इलाज कराएं। घरेलू इलाज से बचें। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
- डॉ. मुकेश मातनहेलिया, उप मुख्य चिकित्साधिकारी

बाक्स में-
नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर सफाई कराने के लिए डीएम की ओर से आदेश जारी किया जा चुका है। इसकी जांच भी कराई जाएगी। यदि कहीं कीचड़, जलभराव व गंदगी मिली तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- शिवनारायण सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें