फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: किशोर से कुकर्म करने के दोषी को 20 वर्ष की सजा

Tue, 23 Jan 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र में करीब दो साल पहले किशोर के साथ कुकर्म करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए एडीजे कोर्ट ने 20 वर्ष के सश्रम की सजा सुनाई है। इसके साथ 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

इस केस में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता उमाकांत त्रिपाठी के अनुसार गिलौला क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने घटना के संबंध में 24 जनवरी 2022 को केस दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि 11 वर्षीय पुत्र के साथ गांव के रवि ने कुकर्म किया था।
पुलिस ने घटना की तफ्तीश कर रवि के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। गवाहों के बयान व अभियोजन की दलीलों के बाद अपर सत्र न्यायाधीश सुदामा प्रसाद ने आरोपी रवि को दोषी करार देते हुए सोमवार को सजा सुनाई। यह आदेश भी दिया कि अर्थदंड न अदा करने पर दोषी को एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इसके बाद दोषी को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार बहराइच भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें