कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में चल रही संत मोरारी बापू की रामकथा का रविवार को समापन हुआ। कथा के बाद संत मोरारी बापू अपने विशेष विमान से अयोध्या रवाना हुए, जहां सोमवार को वह श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्रीराम कथा के अंतिम दिन उन्होंने कहा कि बुद्ध पुरुष के सामने हम भिक्षु है। बुद्ध पुरुष का दर्शन 68 तीर्थ दर्शन के बराबर है। कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।