फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव खर्च पर नजर रखेंगे सहायक व्यय प्रेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों, उनके एजेंटों की ओर से खर्च किए जाने वाले पैसे का हिसाब रखा जाएगा। इसके लिए बुधवार को डीएम ने भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्रों के सहायक व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन


जिनकी ओर से निर्वाचन के दौरान प्रत्याशियों के खर्चे की निगरानी की जाएगी। वह उसकी रिपोर्ट नियमित रूप से प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण सेल व वरिष्ठ कोषाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।

यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के आय व व्यय की निगरानी का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अनुपालन में विधान सभा क्षेत्र 289 भिनगा के लिये सहायक व्यय प्रेक्षक गौरव श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। जो वर्तमान समय में शाखा प्रबंधक इलाहाबाद बैंक भिनगा के पद पर तैनात है।

जबकि 290 श्रावस्ती विधानसभा के लिये सहायक व्यय प्रेक्षक के रूप में शाखा प्रबंधक इलाहाबाद बैंक इकौना कासिफ उमरूद्दीन को नियुक्त किया गया है।

दोनों अधिकारी अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी व्यय पर नजर रखते हुए प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण सेल व वरिष्ठ कोषाधिकारी को रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करेंगे।

गठित लेखा टीम की ओर से प्रत्याशियों के खर्चों का लेखा जोखा रखा जाएगा। भिनगा क्षेत्र के लिए कोषागार के लेखाकार अनूप कुमार द्विवेदी, कृष्ण बहादुर आर्य, विजय रस्तोगी, मुख्य रोकड़िया कोषागार धर्मेंद्र सिंह को तैनात किया गया है।

जबकि श्रावस्ती क्षेत्र के लिए कोषागार के लेखाकार राजेश कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार, सहायक लेखाकार कोषागार महेश कुमार गुप्ता, लेखा लिपिक नगर पंचायत इकौना इशरत हुसैन हासमी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें