फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में गुरुवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 152 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थाम कर जन्म भर साथ निभाने का वादा किया।
विज्ञापन


समारोह के दौरान जहां वैदिक मंत्रों के बीच हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए, वहीं कुरान की आयतों को साक्षी मान कर मुस्लिम जोड़ों ने निकाह किया।

118 हिंदू जोड़ों के लिए जहां 30 यज्ञशाला बनाई गईं थी वहीं 34 मुसलिम जोड़ों के लिए निकाह स्थल तैयार कराए गए थे। विवाह के बाद नव दंपती को उपहार भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में गुरुवार की दोपहर बारह बजे से हुई। इस दौरान पंजीकृत 152 जोड़े विवाह स्थल पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर हिंदू पक्ष की 118 नववधुओं को प्रशासन की ओर से लाल साड़ियों का जोड़ा दिया गया। इसके साथ ही उन्हें बिछिया पायल देकर तैयार कराया गया।

विवाह शांतिकुज हरिद्वार से आए गायत्री परिवार के लोगों ने वैदिक रीति रिवाज से मंत्रोचार के बीच कराया गया। जबकि 34 मुसलिम नव वधुओं का निकाह कराया गया।

विवाह के उपरांत सभी नवदंपतियों को उपहार भी प्रदान किए गए। इस दौरान सांसद दद्दन मिश्र, सीडीओ अवनीश राय, सहित जिले के सभी अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। विवाह के उपरांत प्रशासन की ओर से नव दंपती व उनके अभिभावकों को भोज भी कराया गया।

एक वेदी पर चार जोड़ों ने लिया फेरा
कार्यक्रम स्थल पर शादी के लिए मंडप सजाया गया था। प्रत्येक मंडप पर बनी विवाह वेदी पर चार चार जोड़ों की शादी कराई गई।

गायत्री परिवार से आए पुरोहितों ने मंच से ही वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। वेदी पर मौजूद पुरोहित के सहायकों ने रश्मों की अदायगी कराई। इस दौरान वर व वधू के परिवारीजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें