फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूस के घर में सो रही किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार रात घर में सो रही एक किशोरी का गांव के ही दो युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे पास के खेत में ले जाकर दोनों ने सामूहिक दुराचार किया। बदहवाश घर पहुंची पीड़िता ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाया। पिता की तहरीर पर इकौना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर रविवार रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव निवासिनी अनुसूचित जाति की सोलह वर्षीय किशोरी रात को अपने फूस के घर में चारपाई पर अकेली सो रही थी। जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। इसी बीच मध्य रात पहुंचे गांव के ही दो युवकों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर किशोरी को उठा लिया। जिसे सड़क पार धान के खेत में ले गए। जहां दोनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद दोनों आरोपी किशोरी को बेहोशी की हालत में मौके पर छोड़कर भाग गए। बदहवाश हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाया। जिसकी जानकारी के बाद परिवारीजनों के पैरों के तले से जमीन खिसक गई। रविवार को पिता के साथ इकौना थाने पहुंची किशोरी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म व पास्को एक्ट में केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने देर रात छापेमारी कर दोनों आरोपियों विनोद यादव और औरंगजेब को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बीके सिंह बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें