फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंसी के अभाव में लटक रहे एटीएम में ताले, पैसे के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम में कैश संकट, पैसे के लिए भटक रहे लोग
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान
श्रावस्ती। जिले के एटीएम में नकदी की किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश एटीएम अक्सर कैश के अभाव में बंद रहते हैं। सुबह से ही कैश के लिए ग्राहक एटीएम का चक्कर काटते रहते हैं। शनिवार को भी जिले के सभी एटीएम कैश के अभाव में बंद रहे। सहालग के इस मौसम में एटीएम के काम नहीं करने से लोगों को धन निकासी के लिए बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसकी शिकायत पर बैंक अधिकारी एटीएम में पैसा लगाने की जिम्मेदारी एक कंपनी के पास होने की बात कह जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं। उधर लोगों का कहना है कि बैंक की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने से अधिकांश एटीएम पर कैश की किल्लत बनी रहती है। कई जगह एटीएम खराब भी पड़े हैं। धन निकासी के लिए लोगों को एक एटीएम से दूसरे एटीएम का टक्कर काटना पड़ता है।

केस एक - यूको बैंक के एटीएम पर ताला
यूको बैंक परिसर में लगा यह एटीएम नोटबंदी के बाद से अक्सर करेंसी के अभाव में बंद रहता है। विगत कई दिनों से एटीएम का ताला न खुलने के कारण लोग यहां से मायूस लौटने को विवश देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


केस दो - बैंक ऑफ बड़ौदा में बंद एटीएम
बैंक ऑफ बड़ौदा का नई बाजार स्थित पुराने डाकघर के निकट लगा एटीएम काफी दिनों से बंद है। इसका ताला न खुलने से अब एटीएम कार्ड धारक इधर आने से भी कन्नी काटने लगे हैं।

केस तीन- सेंट्रल बैंक के एटीएम में नहीं रहता कैश
खैरीमोड़ के निकट लगा सेंट्रल बैंक का यह एटीएम सप्ताह में तीन चार दिन पैसे के अभाव में बंद रहता है। मुख्य मार्ग किनारे लगे इस एटीएम के बंद रहने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।

केस चार - एचडीएफसी बैंक का एटीएम बंद
संतोषी माता मंदिर के निकट भिनगा में लगा एचडीएफसी बैंक का यह एटीएम शनिवार को बंद रहा। इससे जरूरतमंदों को पैसे के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। यही स्थिति जिले के अन्य एटीएम की रही। जिनमें ताला लटका रहा है।
विज्ञापन


बाक्स में-
एटीएम में पैसा डालने की जिम्मेदार लखनऊ की एक संस्था को सौंपी गई है। इससे बैंक का कोई लेना देना नहीं है। रही बात तालाबंदी की तो आज ही संस्था के अधिकारियों से बात कर पैसा डलवाया जाएगा।
- एसके झा, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें