फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थिर हुआ पारा, बढ़ी गलन ठंड से कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम का पारा विगत चार दिनों से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। दोपहर बाद करीब एक से डेढ़ घंटे के लिए निकलने वाली धूप भी कोहरे व धुंध के कारण अपना असर नहीं दिखा पा रही। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के कारण बढ़ी गलन से हर कोई ठिठुरता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद चलने वाली पश्चिमोत्तर हवा के कारण ठिठुरन काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद विद्यालय बंद नहीं होने के कारण बच्चे कांपते हुए ठंड में विद्यालय जाने को विवश हैं। वहीं भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य कस्बों में तहसील प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। इससे मेहनत मजदूरी के लिए नगरीय क्षेत्रों में आने वाले गरीबों को ठंड से ठिठुरते हुए देखा जा रहा है। वहीं रैनबसेरों पर भी स्थानीय लोगों का कब्जा होने के कारण लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के प्रभारी डॉ. एमवी सिंह बताते हैं कि मौसम अभी कुछ और दिन ऐसा ही बना रह सकता है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें