फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनो का हाल जानने के लिए परेशान रहीे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनों का हाल जानने को परेशान रहे परिवारीजन
विज्ञापन

कुछ लोग बलरामपुर हुए रवाना
श्रावस्ती। जिले से गोंडा जा रही बस बलरामपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे करीब 40 यात्री घायल हो गए। जिनका इलाज बलराम के एक चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं, अपनों का हाल जानने के लिए जिले में दिन भर अफरातफरी रही। कुछ लोग बलरामपुर के लिए रवाना भी हो गए। बाबा जय गुरुदेव का गोेंडा में आयोजित सत्संग में भाग लेने के लिए भिनगा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु निजी बस से गोंडा के लिए रवाना हुए थे। बस को बलरामपुर क्षेत्र से होकर जलाना था। अचानक बस बलरामपुर के देहात थाना क्षेत्र के सिकुहिया कला पीलीभीत गांव के पास पलट गई। जिससे बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। वहीं, भिनगा व ग्रामीण क्षेत्रोंमें बस दुर्घटना होने की सूचना मिलने के बाद अफरातफरी की स्थिति रही। कुछ ग्रामीण अपनों का हाल जानने के लिए प्रशासन व अखबार के दफ्तरों का चक्कर लगाते रहे। जबकि कुछ ग्रामीण अपने परिवारीजनों का हाल जानने के लिए बलरामपुर रवाना हो गए। दुर्घटना के संबंध में बलरामपुर प्रशासन का कहना है कि बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ को चोटें आई हैं। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें