फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती महोत्सव में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा/इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली में 26 जनवरी से पांच दिवसीय श्रावस्ती महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम ने वर्मा गेस्ट हाउस में बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन


इस दौरान जहां डीएम ने बौद्ध भिक्षुओं से सुझाव मांगा, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने के लिए आमंत्रित भी किया। बताया कि श्रावस्ती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि इस बार श्रावस्ती महोत्सव 26 से 30 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

महोत्सव में नुक्कड़ नाटक, धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम के साथ ही पेंटिंग, निबंध, वॉलीबाल, कवि सम्मेलन आदि का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय लोग प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसकी जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा को सौंपी गई है। महोत्सव में बौद्ध भिक्षु भी कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते हैं।

बैठक में यह भी तय किया गया कि श्रावस्ती को स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान मदर्स सुमनथा, बौद्ध भिक्षु यूवोवाथा, श्रद्धा लोक महाथेरो, जलशन लामा, अशोक बौद्ध, एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा, मानस सिंह, धर्मेंद्र जैन, संतोष शुक्ला सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें