फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धम् शरणम गच्छामि के साथ भिक्षु प्रज्ञानंद पंचतत्व में विलीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के धर्म गुरु भिक्षु प्रज्ञानंद महाथेरो का अंतिम संस्कार रविवार को श्रावस्ती स्थित चाइना मंदिर में किया गया। श्रीलंकाई रीति रिवाज से भिक्षु प्रज्ञानंद को उनके छह शिष्यों ने मुखागिभन दी। इस दौरान श्रीलंका सरकार के प्रतिनिधि, केंद्रीय मंत्री, उप मुख्यमंत्री के साथ ही काफी संख्या में नामचीन लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव अंबेडकर को बौद्ध धर्म की दीक्षा देने वाले भिक्षु प्रज्ञानंद महाथेरो की मृत्यु कुछ दिन पूर्व लखनऊ में हुई थी। उनकी इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार रविवार को श्रावस्ती स्थित चाइना मंदिर परिसर में किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व उनके पार्थिव शरीर को चाइना मंदिर में रखा गया। केंद्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता रामदास अठावले, श्रीलंका के बौद्धसंसना मंत्री जयविक्रम परेरा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, मंत्री अनुपमा जायसवाल, नेपाल के पूर्व मंत्री विश्व वंद पासवान, अंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लालजी निर्मल के साथ ही स्थानीय सांसद दद्दन मिश्र व कई विधायकों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्रीलंका रीति रिवाज से बनाए गए मंडप में उनके शिष्य भिक्षु उपनंद, भिक्षु ज्ञाना लोक, भिक्षु प्रज्ञा सार, भिक्षु देवेंद्र, भिक्षु धम्म प्रिय व भिक्षु सुमन रत्न ने उनको मुखाग्नि दी। इस दौरान श्रीलंका से आए मंत्री ने वहां के प्रधानमंत्री का शोक संदेश पढ़ कर सुनाया। इस मौके पर श्रीलंका, थाईलैंड, कोरिया, चाइना सहित कई देशों से आए हुए बौद्ध भिक्षु व उनके अनुयायी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें