15 दिन से अंधेरे में ढाई हजार आबादी
श्रावस्ती। एक पखवारा पूर्व जला बंठिहिवा गांव का ट्रांसफार्मर अब तक बदला नहीं जा सका है। इससे करीब ढाई हजार की आबादी अंधेरे में रात बिताने को विवश है। शिकायत पर सुनवाई नहीं होनेे से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विद्युत उपकेंद्र भिनगा के लक्ष्मनपुर फीडर के बंठिहिवा गांव में लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते 15 दिन पूर्व जल गया था। लगातार शिकायतों के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन ने ट्रांसफार्मर को नहीं बदलाया। गांव में करीब साढ़े सात सौ विद्युत कनेक्शन और ढाई हजार से अधिक आबादी है। अल्पसंख्यक बाहुल्य इस गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित होने से जहां रोजेदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उमस भरी गर्मी में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा इसकी लगातार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने से गांव में जनाक्रोश पनप रहा है। इस बारे में अधिशासी अभियंता विद्युत आरएस वर्मा बताते हैं कि सूचना मिली है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।