फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकदूसरे के हुए 160 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत हाल सहित जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अग्नि, अल्लाह व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को साक्षी मान कर 160 जोड़े जीवनपथ पर एक साथ चलने को राजी हुए। इस दौरान दोनों ही स्थानों पर दपंती को लड़का व लड़की में भेद न करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान भिनगा में 93 जोड़ों ने जीवनपथ पर साथ चलने का संकल्प लिया। इनमें 17 मुसलिम जोड़ों ने जहां अल्लहा को साक्षी मान कर एक-दूसरे से निकाह कबूल किया, वहीं 76 हिंदू जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर साथ जीने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी टीके शिबु व मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं जमुनहा ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए पंजीकृत 94 में से 10 लोगों का आवेदन निरस्त हो गया था। इस दौरान 83 के सापेक्ष 67 जोड़ों का ही सामूहिक विवाह हुआ। इनमें 41 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। वहीं छह बौद्ध अनुयायी जाड़ों का बौद्धिष्ट रीति-रिवाज से विवाह हुआ जबकि 20 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे डीएम व सीडीओ ने नवदंपतियों के सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को भेंट भी प्रदान की। दोनों ही स्थानों पर दपंती को लड़का व लड़की में भेद न करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नव विवाहिताओं को सरकार की ओर से उपहार प्रदान किया गया जिसमें सरकार की ओर से 35 हजार रुपये वर-वधू के खाते में व दस हजार रुपये का गृहस्थी का सामान जोड़ों को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें